बच्चों के शारीरिक शोषण और उससे जुड़ी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिनमें पोर्न साइट पर परोसी जा रही सामग्री एक बड़ा कारण बन रही है। उन्नाव के सोहरामऊ का एक युवक इंस्टाग्राम आइडी के माध्यम से इस तरह की सामग्री परोसने के मामले में चर्चा में आया।
गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल से अलर्ट मिलने के बाद उन्नाव साइबर थाना ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि यह युवक चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े फोटो और वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर अपलोड कर रहा था।
साइबर थाना के दारोगा सुभाष चंद्र ने बताया कि महनौरा गांव निवासी अनूप सिंह पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। गृह मंत्रालय के NCMEEC (National Centre for Missing & Exploited Children) टैब से गत वर्ष 29 अक्टूबर को इनपुट मिला कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित फोटो-वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए गए थे।
आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम आइडी, मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकार्ड (CDR) और कस्टमर एक्विजिशन फॉर्म (CAF) के माध्यम से की गई। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।


