हिमाचल प्रदेश में तीन महीने के लंबे सूखे के बाद शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। इस मौसम का पहला हिमपात राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल मनाली सहित अन्य उच्च क्षेत्रों में दर्ज किया गया।
8 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट
स्थानीय मौसम केंद्र ने अगले कुछ घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान की संभावना जताई है।
इसके अलावा ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम गरज के साथ बारिश/बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने नागरिकों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी और तूफान की संभावना अधिक है।


