शिशु गृह से छह माह के बच्चे की चोरी, भोर में छत के रास्ते फरार हुआ अज्ञात व्यक्ति

1400 Shares

शुकुलपुर स्थित एक शिशु गृह से छह माह के एक बच्चे के चोरी हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम को बच्चे और आरोपी की तलाश में लगाया गया है।

यह घटना शुक्रवार तड़के की बताई जा रही है, हालांकि इसका खुलासा दोपहर बाद हो सका। बताया जा रहा है कि तब तक शिशु गृह प्रबंधन और पुलिस की ओर से मामले को गोपनीय रखा गया था।

छत के रास्ते दिया गया वारदात को अंजाम

सिविल लाइन क्षेत्र के पास स्थित शुकुलपुर मोहल्ले में बाबा राम उदित सेवा संस्थान द्वारा संचालित शिशु गृह में यह घटना हुई। शिशु गृह में कुल सात बच्चे रह रहे थे। शुक्रवार भोर करीब साढ़े तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति छह माह के एक शिशु (बालक) को लेकर छत के रास्ते फरार हो गया।

जांच में सामने आया है कि छत के दरवाजे का ताला खुला हुआ था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *