केरल चुनाव तैयारियों के बीच कांग्रेस से नाराज़ शशि थरूर, हाईकमान की बैठक से बनाई दूरी

2.8kViews
1124 Shares

केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से चार बार सांसद रह चुके शशि थरूर की पार्टी नेतृत्व से नाराज़गी खुलकर सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान द्वारा बुलाई गई एक अहम बैठक में शशि थरूर शामिल नहीं होंगे, जिसमें केरल चुनावों की रणनीति पर चर्चा होनी है।

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की हालिया कोच्चि यात्रा के दौरान शशि थरूर को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला, जिससे वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की महापंचायत के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार से वे आहत हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर से कहा गया कि वे राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले अपना भाषण समाप्त करें। इसे उन्होंने अपने कद और वरिष्ठता के अनुरूप सम्मान न मिलने के रूप में लिया। इसी कारण वे पार्टी नेतृत्व से नाराज़ बताए जा रहे हैं।

पार्टी के भीतर चल रही इस नाराज़गी का असर अब संगठनात्मक बैठकों पर भी दिखने लगा है, और इसी वजह से शशि थरूर ने कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक से दूरी बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *