बॉलीवुड की क्लासिक आर्ट फिल्म ‘पार्टी’ और गोविंद निहलानी का योगदान

2.5kViews
1619 Shares

मराठी प्ले पार्टी 1976 पर आधारित बॉलीवुड की फिल्म पार्टी (1984) सिनेमा की क्लासिक और कल्ट मूवीज में गिनी जाती है। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NFDC) द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया था। यह फिल्म पैरलल सिनेमा का हिस्सा थी और इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी ऑफिशियल एंट्री मिली थी।

गोविंद निहलानी को आर्ट फिल्मों में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने मंथन, अंकुर, भूमिका और निशांत जैसी फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी की और निर्देशन में आक्रोश, विजेता, अर्ध सत्य और अघात जैसी फिल्मों को पेश किया। उनकी बेहतरीन प्रस्तुतियों में 1984 में रिलीज हुई पार्टी का नाम भी शामिल है, जिसे आर्ट सिनेमा की महत्वपूर्ण कृतियों में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *