जम्मू नगर निगम का स्वच्छ गणतंत्र दिवस अभियान: अवैध ढांचे और रेहड़ियों पर कार्रवाई

2.9kViews
1981 Shares

स्वच्छ गणतंत्र दिवस अभियान के तहत जम्मू नगर निगम ने वीरवार को सैनिक कालोनी और ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान कई अवैध ढांचे, रेहड़ियां और फड़ियां तोड़ी गईं, जबकि काफी सामान भी जब्त किया गया। नगर निगम ने लोगों को चेतावनी दी है कि फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण न होने दें और अवैध रेहड़ियों की जानकारी दें ताकि कार्रवाई की जा सके।

नगर निगम के आयुक्त डा. देवांश यादव की अध्यक्षता में वीरवार को रामलीला चौक, सैनिक कालोनी से अभियान की शुरुआत की गई। अधिकारी हेरिटेज स्कूल, ऊधम सिंह रोड, झंडा चौक, रामा कृष्णा लेन, बाबर चौक, सोसायटी ऑफिस रोड, सेक्टर जी और सेक्टर सी होते हुए सब्जी मंडी ग्रेटर कैलाश तक अभियान में लगे रहे।

अधिकारियों ने दलबल के साथ क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए सभी अवैध अतिक्रमण हटाने और शहर को स्वच्छ बनाने में विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *