अंबाला कैंट पुलिस ने जुए के खेल पर छापा, 10 लोग गिरफ्तार

2.0kViews
1367 Shares

थाना अंबाला कैंट पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 1,65,230 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जयराम की मंडी में सौरभ के मकान में लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा। मौके पर कमरे में कई लोग ताश से जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने मौके से विरेंद्र कुमार उर्फ पम्मी को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 6,500 रुपये बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *