धनबाद में खनन उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026 का आगाज़

2.3kViews
1287 Shares

भारतीय खान प्रबंधक संघ (इम्मा) धनबाद की ओर से झारखंड के धनबाद जिले के कोयला नगर स्थित सामुदायिक हाल में खनन उद्योग की चुनौतियों और अवसरों विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026 का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार से शुरू हुआ।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आइआइटी-आइएसएम, धनबाद के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि धनबाद की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कोयला उद्योग पर आधारित है। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल से ही जिले की लगभग 52 प्रतिशत अर्थव्यवस्था संचालित होती है।

प्रो. मिश्रा ने आगे कहा कि आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से कोयला खनन में तेजी लाई जा रही है। साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिससे उद्योग और पर्यावरण दोनों का संतुलन बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *