नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार, 16 जनवरी को बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई सभी फ्लाइट्स के यात्रियों का पूरा रिफंड कर दिया है।
इसके साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों को 5,000 रुपये का वाउचर भी प्रदान किया है, जिसे वे अगले 12 महीने के भीतर किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर यात्रियों की शिकायतें जारी हैं। लोग 2 से 9 दिसंबर के बीच अचानक रद्द हुई सैकड़ों उड़ानों के लिए रिफंड न मिलने की समस्या बता रहे हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल रिफंड प्रक्रिया केवल 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई फ्लाइट्स पर पूरी हुई है।
DGCA ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने रिफंड की स्थिति एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर के माध्यम से चेक करें।


