देश की सबसे अमीर नगर निगम, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मिलकर मुंबई की सियासत की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।
करीब ढाई दशक तक ठाकरे परिवार को बीएमसी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा, लेकिन इस बार बड़े उलटफेर के साथ गठबंधन ने 227 सीटों में से 118 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बहुमत के लिए केवल 114 सीटें चाहिए थीं। इस तरह गठबंधन ने अपने लिए चार अतिरिक्त सीटें भी सुरक्षित कर ली हैं।
विश्लेषकों के अनुसार इस जीत के बाद मुंबई में सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं और अब मेयर पद और महापौर की कुर्सी पर बीजेपी और शिंदे शिवसेना के बीच अहम सियासी लड़ाई होने की संभावना है।


