प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से हरी झंडी दिखाकर भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को किया रवाना

2.7kViews
1680 Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

यह आधुनिक ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के बीच रेल यात्रा और अधिक तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।

विशेष बात यह है कि पश्चिम बंगाल और असम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह नई सुविधा यात्रियों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी दोनों के लिए अहम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *