आलापुर: खतमीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा नेता के चचेरे भाई का शव मिला

2.0kViews
1254 Shares

आलापुर थाना क्षेत्र के खतमीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है, जो भाजपा की पूर्व विधायक अनीता कमल के चचेरे भाई थे।

स्थानीय लोगों ने शव को सड़क के बगल चकमार्ग पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, अरविंद विवाहित थे और उनकी पत्नी पुनीता हैं। उनकी पांच माह की एक बच्ची भी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक कुछ समय से नशा करते थे। शव पर हल्की चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे खून बह रहा था।

प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

इधर पूर्व विधायक अनीता कमल ने अपने चचेरे भाई की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए और परिवार के लिए अत्यंत दुखद घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *