BMC चुनाव एग्जिट पोल: भाजपा-शिंदे शिवसेना गठबंधन में बढ़त, ठाकरे-राज ठाकरे पीछे

2.4kViews
1219 Shares

मुंबई की सबसे शक्तिशाली नगर निकाय, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। तीन अलग-अलग एग्जिट पोल्स के आंकड़ों के मुताबिक, सत्ता की दौड़ में यह गठबंधन सबसे आगे है।

वहीं, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की एकजुट शिवसेना (UBT) और मनसे गठबंधन एग्जिट पोल में पिछड़ता नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि मराठा और मुस्लिम वोट इस गठबंधन को फायदा पहुंचा सकते हैं, लेकिन उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय मतदाताओं की बड़ी संख्या ने भाजपा का पक्ष चुना है।

एग्जिट पोल्स से संकेत मिलता है कि मुंबई में राजनीतिक समीकरण में भाजपा-शिंदे गठबंधन का दबदबा बरकरार रह सकता है, जबकि ठाकरे ब्रदर्स गठबंधन को चुनौती के रूप में आगे आने के लिए व्यापक रणनीति अपनानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *