पीएम मोदी ने स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर संबोधित किया, ‘जो काम कोई नहीं करता, उसे अपना दायित्व मानता हूं’

2.4kViews
1732 Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 16 जनवरी को स्टार्टअप इंडिया अभियान के 10 साल पूरे होने के अवसर पर एंटरप्रेन्योर और स्टेक होल्डर्स को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने पिछले एक दशक में भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में आए बदलाव और प्रगति पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने कहा,

“रिस्क-टेकिंग पर मैं हमेशा जोर देता रहा हूं, क्योंकि ये मेरी भी पुरानी आदत है। यह अभियान आत्मविश्वास, नए विचार और जोखिम लेने के प्रति बदलती सामाजिक मानसिकता से प्रेरित एक क्रांति है।”


💡 पीएम मोदी का संदेश: ‘किसी को तो Risk लेना ही होगा’

पीएम ने स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्षों को लेकर कहा,

“जो काम कोई करने को तैयार नहीं होता, उन कार्यों को दशकों से पहले की सरकारों ने नहीं छुआ, क्योंकि उनमें चुनाव हारने और कुर्सी जाने का डर था। मैं उन कार्यों को अपना दायित्व समझकर जरूर करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप्स और उद्यमियों को प्रेरित करते हुए इस दशक में भारत में विकसित हो रहे नवाचार और उद्यमशीलता के महत्व को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *