तुर्कमान गेट पर दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास से अतिक्रमण हटाने के बाद अब दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को अतिक्रमण से मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
MCD जल्द ही जामा मस्जिद के आसपास अतिक्रमणों की पहचान के लिए व्यापक सर्वे अभियान चलाएगा। इसके बाद चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, सर्वे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दो महीने के भीतर पूरी करनी होगी। यह कदम पुरानी दिल्ली में ऐतिहासिक स्थलों के आसपास व्यवस्था और सार्वजनिक मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने से न केवल आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि ऐतिहासिक स्थल की शोभा और सुरक्षा भी बढ़ेगी।

