अहमदाबाद के कलाना गांव में दो गुटों में झड़प, पत्थरबाजी में 2 लोग घायल

2.5kViews
1125 Shares

 गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। जहां कलाना गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदायों में झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी।

कहासुनी के बाद हुई झड़प में दो लोग घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में झड़प पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार, कलाना गांव में रहने वाले युवाओं के दो गुटों के बीच पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को एक गुट के युवक को दूसरे गुट के युवकों ने पीट दिया था।

इसके बाद मंगलवार को सुबह फिर दोनों गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की कई टीमें गांव में पहुंची। फिलहाल हालात काबू में हैं और गांव में शांति है।

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *