प्रभास की हीरोइन पर गिद्धों की तरह टूटा पुरुषों का झुंड, Nidhi Agarwal का 31 सेकेंड का वीडियो कंपा देगा रूह

2.0kViews
1894 Shares

सितारों को लेकर फैंस के बीच क्रेज कोई नई बात नहीं है। अबतक कई स्टार्स को आपने देखा होगा, जो अक्सर अपने फैंस के चलते बदसलूकी और बुरे व्यवहार का शिकार हो जाते हैं। हालांकि अक्सर फैंस के बीच फंसना स्टार्स के लिए भी मुसीबत बन जाता है और अब यही हुआ है द राजा साहब की एक्ट्रेस के साथ।

भीड़ ने की निधि अग्रवाल संग बदसलूकी

हुआ ये कि निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) जल्द ही फिल्म द राजा साहब (The Raja Sahab) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में निधि अग्रवाल प्रभास के साथ दिखने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन्स में निधि इन दिनों लगी हुई हैं। हाल ही में हैदराबाद में फिल्म के एक गाने की लॉन्चिंग के लिए निधि पहुंची थीं। गाना लॉन्च इवेंट के लिए निधि यहां आईं तो फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लेकिन जैसे ही वो इवेंट से बाहर निकलकर आ रही थीं, इसी बीच उन्हें भीड़ ने घेर लिया।

वीडियो में भीड़ देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हीरोइन के ऊपर किस कदर ये फैंस के रूप में लोगों की बदसलूकी (Nidhi Agarwal Viral Video) है। निधि अपनी ड्रेस से खुद को बचाती नजर आईं। इस भीड़ ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। जैसे-तैसे करके निधि अपनी कार तक पहुंचीं और खुद को कार में लॉक किया और तब जाकर उनके सांस में सांस आई। वीडियो के आखिर में डरी-सहमी निधि कहती हुई दिख रही हैं कि, आखिर ये सब था क्या।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

निधि (Nidhi Agarwal) जब कार की तरफ जा रही थीं तो लोगों ने उनके साथ जो व्यवहार किया बेहद खराब था। इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। एक-एक करके लोग अब इस पर भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, जानवरों का बर्ताव भी इससे अच्छा होता है।

एक ने लिखा कि, फैंस को अपनी हद में रहने की जरूरत है। इसके अलावा सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने लिखा कि, लकड़बग्घों से भी बदतर बर्ताव करने वाले पुरुषों का झुंड था ये। इसके अलावा कई और लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हालांकि कई लोगों का आरोप प्रभास (Prabhas) के फैंस पर भी है। लोगों का कहना है कि ये प्रभास के फैंस हैं, जिन्होंने निधि अग्रवाल (Nidhi Agarwal Mobbed By Fans) के साथ ये बदसलूकी की है। हालांकि अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *