दिल्ली में सर्दी का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पर पहुंचा

2.8kViews
1936 Shares

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और न्यूनतम तापमान साढ़े चार डिग्री से नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं और तापमान में गिरावट का दौर बना रह सकता है।

शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता पर भी खासा असर पड़ा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई, जिससे उड़ान संचालन पर भी प्रभाव पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *