नगर पालिका ने संकरी गलियों के लिए खरीदी पांच नई कचरा उठाने वाली गाड़ियाँ

2.0kViews
1063 Shares

नगर की संकरी गलियों और व्यस्त बाजारों में बड़े कचरा वाहन नहीं पहुँच पाने के कारण कूड़ा उठाने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए नगर पालिका ने पांच नई छोटी कचरा गाड़ियाँ खरीदी हैं।

इन वाहनों को ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ईओ ने बताया कि नगर की कई संकरी गलियां और मेन बाजार इतनी तंग हैं कि बड़े ट्रैक्टर-ट्राली या अन्य वाहन वहां से कूड़ा नहीं उठा पाते।

पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि ये नई गाड़ियाँ डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा को और प्रभावी बनाएंगी। इन गाड़ियों की चाभियाँ सफाई कर्मचारियों को सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कई बार संकरी गलियों से कूड़ा न उठाने की शिकायतें मिली थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इस पहल से नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *