छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताते हुए आयोजन को स्थगित करने की घोषणा की।
हालांकि, मंगलवार शाम इंटरनेट मीडिया पर यह सूचना प्रसारित होने के बाद स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंदर जीत सिंह खालसा ने इसे भ्रामक प्रचार बताते हुए मोर्चा खोल दिया।
प्रकरण की बड़ी चुनौती अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच अध्यक्ष पद की दावेदारी है। दोनों ही नेता राज्य परिषद के अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं, जिससे आयोजन और संगठन के भीतर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।