जिले के 15 पीएमश्री स्कूलों में खेल के मैदान निर्माण के लिए बजट मंजूर

2.9kViews
1792 Shares

जिले के 15 पीएमश्री विद्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खेल के मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए लगभग 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के अनुमोदन के बाद कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को खेलकूद के अवसर उपलब्ध कराना है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खेल का पर्याप्त सामान और मैदान न होना है, जिसके कारण कई प्रतिभाएं सही तरीके से निखर नहीं पाती हैं।

अभिभावक आर्थिक तंगी के चलते अपने बच्चों को निजी स्कूल या शहर के स्टेडियम भेजने में असमर्थ हैं। ऐसे में बेसिक विभाग के परिषदीय स्कूलों में स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद में बराबरी के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *