गाजियाबाद में फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव, पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

2.1kViews
1031 Shares

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुदामापुरी में बुधवार को विवाहिता का शव फंदे पर संदिग्ध परिस्थिति में लटका हुआ मिला। स्वजन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका 27 वर्षीय लाली दो माह की गर्भवती थी।

करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी सुदामापुरी के रहने वाले पंकज से हुई थी, जो फार्म हाउस ठेके पर लेकर संचालित करता है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लाली के पिता गोपीराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जिस बेड और पंखे से लाली का शव लटका बताया जा रहा है, उसकी ऊंचाई इतनी कम है कि आत्महत्या संभव ही नहीं है।

उनके अनुसार लाली के पैर मुड़े हुए थे, ऐसे में फंदा लगाकर आत्महत्या करना असंभव है। उसे मारकर लटकाया गया है। शिकायत के आधार पर क्रासिंग रिपब्लिक थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *