ग्राम पिलाना में पागल कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला, दो बच्चों को दिल्ली रेफर

3.1kViews
1974 Shares

ग्राम पिलाना में एक पागल कुत्ते ने कहर बरपाया और एक ही मुहल्ले में तीन लोगों पर हमला कर दिया। इनमें दो बच्चे और एक दुकानदार शामिल हैं। हमला करने के बाद पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन वह जंगल की ओर भाग गया।

पिलाना निवासी दिलशाद की 10 वर्षीय बेटी सोनम, जो कक्षा चार की छात्रा है, शनिवार शाम घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में दो जगह गंभीर चोटें आईं। अन्य बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई।

घायल बच्चों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आरएसटी टीके (एंटी-रेबीज) के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना ने गांव में सनसनी मचा दी है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *