सर्दी और कोहरे के बीच चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात पूर्व फौजी दिनेश सिंह के मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मकान का तोला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के गहने, नकदी और अन्य सामान ले गए।
रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद नगर पुलिस को शीघ्र कार्रवाई कर चोरी का राजफाश करने के निर्देश दिए।
पीड़ित दिनेश सिंह, जो मूल रूप से शिकारपुर तहसील के गांव सलेमपुर के रहने वाले हैं, ने बताया कि उन्होंने 31 दिसंबर 2025 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी। 1 जनवरी को नववर्ष और सेवानिवृत्ति के अवसर पर, उन्होंने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ सलेमपुर गांव गए थे।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और आसपास के क्षेत्र की छानबीन कर रही है।

