दूसरी बार मां बनने जा रहीं हैं Sonam Kapoor…बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, प्रियंका-करीना ने दी बधाई

3.1kViews
1317 Shares

 बॉलीवुड में इन दिनों नन्हें मेहमान दस्तक दे रहे हैं। बीते दिनों में कई स्टार कपल्स ऐसे हैं, जो माता-पिता बने हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कटरीना कैफ तक, कई स्टार्स मां-बाप बने हैं और अब लीजिए एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) ने भी बता दिया है कि वो जल्द ही दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है।

दूसरी बार मां बनेंगी सोनम कपूर
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोनम ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोनम का ये लुक देखने में काफी ग्लैमर्स और स्टाइलिश लग रहा है।

इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है, मदर। बस फिर क्या था यहीं से सोनम को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। कई स्टार्स ने सोनम कपूर को बधाईयों के संदेश भेजे हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर समेत कई स्टार्स ने सोनम को बधाईयां दी हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सोनम ने बताया है कि उनका बेबी 2026 में आएगा।

आपको बता दें कि सोनम-आनंद पहली बार साल 2022 में माता-पिता बने थे। दोनों ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। अब सोनम दोबारा से मां बनने जा रही हैं। भले ही सोनम फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अपने फैशन और स्टाइल के जरिए फैंस के बीच मौजूद रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *