पिंक सिटी में अवैध जमीन कब्जा गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार

2.7kViews
1374 Shares

शहर की पाश कालोनी पिंक सिटी में अवैध जमीन कब्जाने और विरोध करने पर हिंसक बवाल करने वाले गिरोह के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुमोदन के बाद गिरोह के सरगना समेत 10 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के निवासी अहमद नबी ने अवैध रूप से जमीन कब्जाने के लिए एक गिरोह बनाया था। इस गिरोह में हनीफ, एजाज, परवेज मलिक, बाबू उर्फ अरशद, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद यूसुफ, यूनुस, इमाम शमशुल और अकील अहमद शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से शहर के विभिन्न हिस्सों में कीमती जमीनों को चिन्हित कर उन पर अवैध कब्जा कर रहा था। इसके बाद इन जमीनों को औने-पौने दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *