मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा में चूक, 4 साल का बच्चा पांचवीं मंजिल तक पहुंचा

2.0kViews
1356 Shares

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव की महिला अपने चार वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण बच्चा सीढ़ियों से पांचवीं मंजिल तक जा पहुंचा, जहां तकरीबन दो घंटे तक उसकी खोजबीन की गई।

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी दादी के पास था, जबकि मां अन्य महिलाओं की मदद से उपचार करा रही थीं। महिला अपने बच्चे को डॉक्टर को दिखाते हुए थोड़ी देर के लिए अनजान हो गईं। इसी दौरान बच्चा मां को ढूंढते हुए प्रथम तल, दूसरा तल, तीसरा तल पार कर पांचवीं मंजिल और छत तक पहुंच गया।

अस्पताल में मौजूद अन्य महिलाएं और परिचित तुरंत उसकी खोजबीन में जुट गए। दो घंटे बाद बच्चा रोते हुए पांचवीं मंजिल पर मिला और तुरंत उसकी मां को सौंप दिया गया।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस घटना को संज्ञान में लिया है और सुरक्षा में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *