नैनीताल में घने कोहरे और शीतलहर के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 से 9 जनवरी तक अवकाश

1253 Shares

नैनीताल जिले में घने कोहरे और कड़ी शीतलहर की स्थिति के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट और जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक नैनीताल जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने अभिभावकों और नागरिकों से भी आग्रह किया है कि इस दौरान बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और मौसम के प्रकोप से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *