‘वोटर लिस्ट में यूपी-बिहार के लोगों का नाम…’, कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए गंभीर आरोप

3.1kViews
1906 Shares

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। गोगोई ने सीएम बिस्वा सरमा पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की वोटर लिस्ट में हेरफेर करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव से पहले बाहरी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा जा रहा है।

कांग्रेस ने लगाए बीजेपी पर आरोप

धुबरी जिले में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में गोगई ने कहा कि सीएम बीजेपी पर एक बोझ बन गए हैं। गोगई ने आरोप लगाया कि बिस्वा ने यूपी और बिहार के लोगों का नाम असम की वोटर लिस्ट में जुड़वा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि ऐसी कोशिशें आने वाले चुनावों को रूलिंग पार्टी के पक्ष में प्रभावित करने के लिए की जा रही हैं। बता दें कि गोगोई की यह बात चुनाव आयोग के हालिया ऑर्डर की बीच आई है, जिसमें कहा गया है कि 1 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग तारीख के तौर पर SIR शुरू किया गया है।

‘बाहरी को नहीं दी जानी चाहिए जनादेश बिगाड़ने की कोशिश’

कांग्रेस नेता ने कार्यक्रम में कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को असम के चुनावी जनादेश को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी अगले साल के चुनावों की तैयारी सिर्फ असेंबली में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए नहीं कर रही है, बल्कि सरकार बनाने और असम के लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *