भागलपुर भाया साहिबगंज से रांची एवं रांची से साहिबगंज की ओर चलने वाली एकमात्र ट्रेन-वनांचल एक्सप्रेस13404-13403 को आगामी छह और सात जनवरी को रद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रांची में रांची यार्ड रिमाडलिंग कार्य किया जा रहा है जिसके चलते ट्रेन का परिचालन बाधित रहेगा।
आपको बता दें की साहिबगंज से धनबाद, बोकारो और रांची जाने के लिए एकमात्र ट्रेन वनांचल एक्सप्रेस है जो रात्रि 8:45 में प्रतिदिन साहिबगंज से खुलती है। वनांचल एक्सप्रेस रद्द होने के कारण इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

