टाइटन के शेयरों ने 2025 में कितना रिटर्न दिया? एक ओर जहां, ट्रेंट और टीसीएस समेत टाटा ग्रुप के कुछ शेयरों ने 2025 में नेगेटिव रिटर्न दिया, वहीं टाइटन के शेयरों ने 25 फीसदी रिटर्न डिलीवर किया है। खास बात है कि यह इंडेक्स से 9 फीसदी के रिटर्न से करीब 3 गुना ज्यादा है। टाइटन के शेयर पिछले 5 दिन में तीन फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं। वहीं, 6 महीने में यह शेयर करीब दस प्रतिशत रिटर्न डिलीवर कर चुका है। बीते एक साल में 25 फीसदी चढ़ गए हैं। Titan के शेयरों पर टारगेट प्राइस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने अक्टूबर में टाइटन के शेयरों पर 4,275 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ ‘बाय’ रेटिंग दी थी, क्योंकि Q2 में कंपनी के सेल्स ट्रेंड मज़बूत थे और अब तीसरी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। वहीं, मॉर्गन स्टेनली ने 3,953 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ ओवरवेट कॉल बनाए रखी है। बता दें कि टाइटन के शेयरों में हालिया तेजी कंपनी के उस ऐलान के बाद आई है जिसमें उसने कहा है कि वह लैब में बने डायमंड ज्वेलरी देने के लिए ‘beYon’ ब्रांड लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने बताया कि यह ब्रांड लैब ग्रोन डायमंड (LGD) ज्वेलरी की क्यूरेटेड रेंज पेश करेगा, जिससे यह उभरते हुए सेगमेंट में एंट्री करेगा। ये भी पढ़ें- चीन को इस तरह चोट पहुंचाने की तैयारी, स्टील इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर; शेयरों में शानदार तेजी (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

3.0kViews
1799 Shares

 जीटी रोड के दिल्ली-कोलकाता लेन पर महतोटांड स्थित एक लाइन होटल में ठहरे गैस टैंकर चालक नरेश पाल करीब 50 वर्ष की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पंचमखेड़ा का निवासी था। मौत का प्राथमिक कारण हृदय गति रुक जाना बताया जा रहा है।

हल्दिया जा रहा था टैंकर

जानकारी के अनुसार, नरेश पाल उत्तर प्रदेश से गैस खाली कर पश्चिम बंगाल के हल्दिया जा रहा था। उसके साथ दो अन्य टैंकर भी चल रहे थे। सोमवार की रात सभी चालक अपने वाहन खड़े कर महतोटांड के एक होटल में रुके थे। खाना खाने के बाद सभी ने रात्रि विश्राम किया।

मंगलवार सुबह नित्य क्रिया से निवृत होकर नरेश होटल लौटा, जहां अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। साथ मौजूद अन्य चालकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को हाईवे एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया है।

आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण चालक को दिल का दौरा पड़ा होगा। पुलिस ने मृतक के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *