IIT Kanpur में मेंटल हेल्थ पर दिया जा रहा जोर, 10 साइकोलाजिस्ट और तीन साइकियाट्रिस्ट पैनल नियुक्त

2.1kViews
1978 Shares

आइआइटी में छात्रों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य सुधार और समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रहे सेंटर फार मेंटल हेल्थ वेलबीइंग (सीएमएचडब्ल्यू) में 10 पूर्णकालिक साइकोलाजिस्ट और तीन साइकियाट्रिस्ट पैनल भी काम कर रहे हैं।

आइआइटी प्रशासन ने सोमवार देर शाम आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी साझा की।

आइआइटी के अनुसार संस्थान में मौजूद लोगों की गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को संभालने के लिए प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों और मनोचिकित्सकों की टीम काम कर रही है।

सीएमएचडब्ल्यू में एक क्लिनिकल हेड (साइकियाट्रिस्ट) भी तैनात है, जिसकी देखरेख में क्लिनिकल गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

संस्थान के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के लिए संवेदीकरण और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें सुरक्षाकर्मी, डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मी, लाइब्रेरी स्टाफ, हाल मैनेजर व मेस के अलावा सफाई कर्मचारी भी शामिल होते रहे हैं।

सेंटर की मदद से 24 घंटे की आपातकालीन सहायता भी दी जाती है। संस्थान में नियमित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं कराई जाती हैं और विभिन्न उत्सवों के माध्यम से एकजुट होने का अवसर भी दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *