बंगाल में अभिनेता जीत के कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, कई घायल

2.3kViews
1498 Shares

 बंगाल के साल्टलेक स्टेडियम में लियोन मेसी के कार्यक्रम में हुई अफरातफरी के बाद बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर मेले में लोकप्रिय बांग्ला फिल्म अभिनेता जीत के कार्यक्रम के दौरान भी अफरा-तफरी देखने को मिली।

कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब आठ बजे उस समय घटी, जब अभिनेता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेले में उमड़ पड़े। भारी भीड़ के कारण कई लोग मेले के मैदान से बाहर निकलकर आसपास की सड़कों पर फैल गए।

स्थिति हो गई बेकाबू

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘कई आगंतुक आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं कर पाए, जिसके चलते धक्का-मुक्की शुरू हो गई और स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *