अब चुटकियों में छीलें ढेर सारा लहसुन, 5 ट्रिक्स अपनाने से सेकंड्स में हो जाएगा मिनटों का काम

2.8kViews
1368 Shares

अक्सर लोग लहसुन छीलने के आलस में बाजार से ‘जिंजर-गार्लिक पेस्ट’ ले आते हैं, जिसमें वो ताजा स्वाद नहीं होता। ऐसे में, आज हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे जादुई तरीके, जिनसे आप किलो भर लहसुन भी टीवी देखते-देखते मजे में छील लेंगे।

गर्म पानी का कमाल

यह सबसे पुराना और भरोसेमंद तरीका है। अगर आपको ढेर सारा लहसुन छीलना है, तो एक कटोरे में थोड़ा गर्म पानी लें और उसमें लहसुन की कलियों को डाल दें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। गर्म पानी की वजह से लहसुन का छिलका फूल जाता है और पकड़ छोड़ देता है। इसके बाद जैसे ही आप लहसुन को हाथ लगाएंगे, छिलका मक्खन की तरह उतर जाएगा।

‘शेक’ करें और छीलें

यह तरीका थोड़ा मजेदार है और इसमें आपकी कसरत भी हो जाएगी। एक खाली कांच की बोतल या स्टील का डब्बा लें (ढक्कन वाला)। उसमें लहसुन की कलियां डालें और ढक्कन बंद कर दें। अब इसे 1 मिनट तक जोर-जोर से हिलाएं (जैसे आप कॉकटेल बना रहे हों)। आपस में टकराने के कारण लहसुन के छिलके खुद-ब-खुद अलग हो जाएंगे। डिब्बा खोलिए और बिना मेहनत के साफ लहसुन बाहर निकालिए।

माइक्रोवेव हैक्स

अगर आपके घर में माइक्रोवेव है, तो यह काम सेकंड्स का है। लहसुन की साबुत गांठ को माइक्रोवेव में रखें और केवल 20 से 30 सेकंड के लिए चला दें। गर्मी के कारण लहसुन के अंदर की नमी भाप बन जाती है और छिलका ढीला होकर अलग हो जाता है। बस ध्यान रहे कि इसे ज्यादा देर न पकाएं, वरना लहसुन अंदर से जल सकता है।

चाकू से हल्का दबाएं

आपने टीवी पर बड़े-बड़े शेफ को यह करते देखा होगा। चॉपिंग बोर्ड पर लहसुन की कली रखें। अब चाकू के चौड़े हिस्से को लहसुन पर रखें और हथेली से हल्का सा दबाएं या मारें। एक हल्की ‘कड़क’ की आवाज आएगी। इससे लहसुन थोड़ा दब जाएगा और छिलका तुरंत अलग हो जाएगा। यह तरीका तब बेस्ट है जब आपको लहसुन बारीक काटना हो।

बेलन का इस्तेमाल

अगर आपको बहुत ज्यादा मात्रा में लहसुन छीलना है और हाथों में दर्द नहीं चाहिए, तो यह ट्रिक अपनाएं। लहसुन की कलियों को अलग करें, उन्हें एक कपड़े या किचन टॉवल के बीच में रखें। अब इसके ऊपर हल्का-सा बेलन चला दें (जैसे रोटी बेलते हैं, लेकिन बहुत जोर से नहीं)। इससे छिलके ढीले हो जाएंगे और आप उन्हें आसानी से फूंक मारकर उड़ा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *