नगर निकाय चुनाव: चाईबासा में 9 और चक्रधरपुर 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, यहां देखें पूरी लिस्ट

3.1kViews
1394 Shares

 पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्ड तथा चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के 23 वार्ड में चुनाव का गजट जारी कर दिया गया है। इसमें महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य वार्डों के लिए आरक्षण का विवरण शामिल है।

चाईबासा नगर परिषद में 21 वार्डों में से 9 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित किए गए हैं, जबकि 12 वार्ड अन्य श्रेणी में रखे गए हैं। इसके अलावा, 4 वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1, एक वार्ड पिछड़ा वर्ग-2, 4 वार्ड अनुसूचित जनजाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति और 11 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।

चक्रधरपुर नगर परिषद के 23 वार्डों में 11 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित रखे गए हैं, जबकि 12 वार्ड अन्य श्रेणी में हैं। इसमें 4 वार्ड अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1, एक वार्ड पिछड़ा वर्ग-2, 4 वार्ड अनुसूचित जनजाति और एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इस गजट के जारी होने के साथ ही नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव में हर वर्ग और समुदाय की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह आरक्षण प्रणाली लागू की गई है।

चाईबासा नगर परिषद – वार्ड आरक्षण विवरण

वार्ड संख्या कटेगरी आरक्षित
1 अनुसूचित जनजाति महिला
2 अनुसूचित जनजाति अन्य
3 अनुसूचित जनजाति अन्य
4 अनुसूचित जाति अन्य
5 अनारक्षित महिला
6 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिला
7 अनारक्षित महिला
8 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिला
9 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्य
10 अनारक्षित अन्य
11 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्य
12 अनारक्षित अन्य
13 अनारक्षित अन्य
14 अनारक्षित अन्य
15 अनारक्षित महिला
16 अनारक्षित अन्य
17 पिछड़ा वर्ग-2 अन्य
18 अनुसूचित जनजाति महिला
19 अनारक्षित महिला
20 अनारक्षित महिला
21 अनारक्षित अन्य

चक्रधरपुर नगर परिषद – वार्ड आरक्षण विवरण

वार्ड संख्या  कटेगरी आरक्षित
1 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्य
2 अनुसूचित जनजाति महिला
3 अनारक्षित महिला
4 पिछड़ा वर्ग-2 अन्य
5 अनारक्षित अन्य
6 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिला
7 अनारक्षित अन्य
8 अनुसूचित जाति अन्य
9 अनारक्षित अन्य
10 अनारक्षित अन्य
11 अनारक्षित महिला
12 अनारक्षित अन्य
13 अनारक्षित महिला
14 अनारक्षित महिला
15 अनारक्षित महिला
16 अनुसूचित जाति महिला
17 अनारक्षित अन्य
18 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 अन्य
19 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 महिला
20 अनारक्षित महिला
21 अनुसूचित जनजाति अन्य
22 अनुसूचित जनजाति महिला
23 अनुसूचित जनजाति अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *