सहारनपुर में UP STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद, कई मामले थे दर्ज

2.8kViews
1414 Shares

UP एसटीएफ ने गंगोह थानाक्षेत्र में एक लाख का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया बदमाश सुलतानपुर जिले का रहने वाला सिराज है। जिस पर लुट, हत्या, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती समेत 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

आरोपित सुलतानपुर से हत्याकांड में फरार चल रहा था। आरोपित के कब्जे से एसटीएफ ने पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, कारतूस, 4 मोबाइल बरामद किए हैं।

सिराज का 30 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास ,रासुका जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमे उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों एवं जनपदों में पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *