बाइपास से नेशनल हाईवे-19 पर जाम की समस्या पर भी अंकुश लगेगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने उत्तरी बाइपास के आसपास सहित अन्य जगहों पर ठीक तरीके से साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। यह कार्य यातायात पुलिस द्वारा किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स की कमी का भी मुद्दा उठा। डीएम ने कहा कि वर्तमान में शुल्क में कमी को लेकर कोई भी प्रस्ताव नहीं है।