गोपालगंज जिले में ठंड से बचाव का हो गया इंतजाम, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए 5 लाख रुपये

3.1kViews
1417 Shares

ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग ने जिले को अलाव जलाने के लिए पांच लाख की राशि आवंटित किया है। जिले को राशि मिलने के बाद उसे सभी 14 अंचलों को उप आवंटित करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को संबंधित प्रखंड में जरूरत के अनुसार अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, ताकि ठंड से लोगों को बचाया जा सके। जिला आपदा शाखा ने बताया कि अलाव की व्यवस्था करने के लिए जिले को कुल पांच लाख की राशि आवंटित की गई है।

हर पंचायत को मिलेंगे 2100 रुपये

इस राशि को प्रत्येक पंचायत 2100 रुपए की दर से संबंधित अंचल अधिकारियों को जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने भेज दिया है। इस राशि से जिले के 14 प्रखंडों में स्थित 230 पंचायतों में सरकारी स्तर से अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है।

अंचल अधिकारी अपनी-अपनी पंचायतों के चौक-चौराहों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाएंगे। जिससे कि लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने अंचल अधिकारियों से अलाव जलवाकर उसकी रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया है।

कुल आबादी के हिसाब से कम आवंटन पर उठ रहे सवाल

गोपालगंज जिले की कुल आबादी 30 लाख से अधिक है। इस हिसाब से जिले को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मात्र पांच लाख की राशि आवंटित होने पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारों के अनुसार कुचायकोट जैसे बडे प्रखंड, जहां हाट बाजारों की संख्या एक दर्जन से अधिक हैं। यहां भी 2100 रुपये की दर से राशि आवंटित की गई है।

कहां कितने पंचायतों को आवंटित की गई राशि

अंचल पंचायतों की संख्या
कुचायकोट 31
बरौली 23
बैकुंठपुर 22
मांझागढ़ 20
हथुआ 18
भोरे 17
गोपालगंज 16
उचकागांव 14
सिधवलिया 13
विजयीपुर 13
फुलवरिया 12
थावे 11
कटेया 11
पंचदेवरी 09
कुल 230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *