अमृतसर में दिन दिहाड़े चली गोलियां, दो-पहिया वाहन टकराने से हुआ झगड़ा, दो घायल

2.3kViews
1471 Shares

पंजाब के अमृतसर में बीते 24 घंटो में फायरिंग का दूसरा मामला सामने आ गया है। सुबह 11 बजे के करीब अमृतसर के गुरु नानक पुरा इलाके की 11 नंबर गली में दो गोलियां। जिसमें एक महिला सहित दो घायल हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीर सामने आने के बाद छानबीन तेज कर दी है।

एसीपी जसपाल सिंह ने जानकारी दी कि यह फायरिंग की घटना गुरु नानक पुरा गली नंबर 11 में घटी। तकरीबन 11 बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद टीमें मौके के लिए रवाना हो गई। बयानों के आधार पर जानकारी मिली कि 11 नंबर गली में रहने वाला बल्लू बाजार सिर पर लगाने वाला रंग लेने गया था। वापसी पर वह अपनी गली में पहुंचा ही था कि पीछे से एक व्यक्ति एक्टिवा पर आया और उससे टकरा गया।

इसी बीच दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई।

एक्टिवा सवार ने हाथ में पकड़ रखी थी पिस्टल

एसीपी जसपाल सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी अज्ञात एक्टिवा सवार ने अपने हाथ में पहले से ही पिस्टल पकड़ रखी थी। कहा-सुनी बड़ी तो आरोपी ने सीधा बल्लू पर गोली चला दी, जो उसकी छाती पर जा लगी। फायरिंग कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

राहगीर महिला भी हुई गोली का शिकार

इसी दौरान घटना स्थल से गुजर रही एक महिला भी घायल हो गई। गोली उस महिला को भी लगी। जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी जसपाल सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी ने दो फायर किए या एक, इसकी जांच जारी है। जबकि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *