ठाणे में रिसेप्शन के दौरान बैंक्वेट हॉल में लगी आग, एक हजार से अधिक मेहमान बचाए गए

2.8kViews
1367 Shares

महाराष्ट्र के ठाण में गुरुवार रात घोड़बंदर रोड इलाके में स्थित ब्लू रूफ क्लब में आतिशबाजी के कारण भीषण आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ठाणे नगर निगम के आपदा विभाग अधिकारी यस्तीन ताडवी ने बताया कि हम आग लगने का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता सकते, लेकिन आग भीषण थी। आपदा प्रबंधन टीम को सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

बाल-बाल बचे मेहमान

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक भोज कक्ष में आग लगने के बाद 1,000 से अधिक शादी के मेहमान बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके में एक मैरिज हॉल परिसर में हुई।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी के अनुसार, ‘द ब्लू रूफ क्लब’ के लॉन में एक केबिन के बाहर रखे मंडप की सजावट के सामान में आग लग गई। उस समय वहां एक शादी का रिसेप्शन चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *