मुख्यमंत्री का यह है निर्देश
आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घने कोहरे में ठीक से प्रबंधन हो। सड़कों और गलियों की लाइट को लगाता चेक किया जाए, खराब होने पर तत्काल सही किया जाए। डार्क स्पाट को चिन्हित कर समुचित कदम उठाए जाएं। राज्यमार्गों पर जरूरत के हिसाब से रिफ्लेक्टर बनाए जाए।

वहीं एनएचएआइ व स्टेट हाइवे के अधिकारियों से कहा कि एक्सप्रेसवे और फोरलेन पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएं, ब्लैक स्पाट पर टीमों को तैनात किया जाए। घने कोहरे में दृश्यता कम होने पर यातायात का प्रबबंधन करें, सुरक्षित यात्रा के लिए जनता एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें। एक्सप्रेस-वे पर क्रेन और एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहे। टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को कोहरे की स्थिति की चेतावनी दी जाए, ओवरस्पीड से चलने वालों पर कार्रवाई की जाए।

टोल प्लाजा पर बता रहे, जरूरी हो तो सड़क पर चलाएं वाहन : परियोजना निदेशक
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने कहा कि सभी टोल प्लाजा पर सूचना दी जा रही है कि धीमी गति से वाहन चलाएं। बहुत जरूरी हो तो ही सड़क पर वाहन के साथ निकालें। यदि कोई दिक्कत हो टोल फ्री नंबर 1033 पर जरूर संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि दृश्यता देखने के लिए यातायात विभाग से संपर्क कर काम किया जा रहा है। हम यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। कहीं कोई असुविधा नहीं है। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की। कहा कि यातायात सुरक्षा के लिए खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की भी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।