मंगेश विभिन्न टीमों के साथ जुड़कर क्रिकेट खेलते थे। बाबा होमगार्ड से रिटायर कर्मी हैं। आईपीएल में चयन की जानकारी मिलते ही स्वजन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस खुशी के मौके पर ग्राम प्रधान अमरेंद्र राजभर, पूर्व प्रधान उदयराज यादव, चंद्रिका यादव, महेंद्र यादव, प्रबंधक रामबिलास यादव, रामसमुझ यादव ने चयन पर खुशी व्यक्त किया।