मीरजापुर में चोरों ने वन दारोगा के आवास में घुसकर 15 लाख रुपये के सामान और नकदी की चोरी

2.6kViews
1810 Shares

 चुनार पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उस्मानपुर में वन दारोगा अरुण कुमार तिवारी के आवास को चोरों ने निशाना बनाया और करीब 15 लाख रुपए के सामान लेकर चलते बने।

घटना के समय वन दारोगा के परिवार के सभी सदस्य आजमगढ़ में किसी विवाह समारोह के शामिल होने के लिए गए थे। रविवार की देर रात जब अरुण वापस घर लौटे तो अंदर कमरों के ताले टूटे मिले और चोरों ने बेटे के कमरे से बहू के आभूषण समेत नगदी उड़ा दी। मामले की सूचना पर रात में ही 112 मौके पर पहुंची थी।

सोमवार की सुबह जब आस पास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। अभी चार दिन पहले ही उस्मानपुर से सटी रेलवे कॉलोनी में चोरों ने जीआरपी चौकी प्रभारी के आवास के ताले चटका कर करीब पचास हजार रुपए उड़ा लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *