सिंगरौली।जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी परिवहन कर रहे एक डम्पर को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2026 को ग्राम राजसरई में जांच की गई। इस दौरान एक डम्पर वाहन क्रमांक MP66ZH9023 को रोका गया, जिसमें गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि वाहन चालक के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध अभिवहन पास नहीं था।

🔍 मौके पर ही कार्रवाई
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त डम्पर को जब्त कर लिया गया और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना बरगवा में खड़ा कराया गया। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि अवैध खनिज परिवहन में लिप्त अन्य लोगों पर भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।


