‘चुनाव में खुलेआम धांधली…’, पंजाब में काउंटिग के बीच अकाली दल हुई आग बबूला, AAP पर लगाए आरोप

2.4kViews
1061 Shares

राज्य में 14 दिसंबर को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के हुए मतदान के बाद अब बुधवार यानी आज मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए राज्य चुनाव आयोग ने जिलों में 154 मतगणना केंद्र स्थापित किए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई है और दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

वहीं, 14 दिसंबर को राज्य के जिन 15 बूथों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी हुई थी, इन बूथों पर मंगलवार को दोबारा मतदान हुआ। सभी बूथों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

514 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर

यह चुनाव बेहद कड़ा रहा है। आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल बादल और (Punjab Local Body Election Results) कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह आठ बजे से मतपेटियों से 514 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है।

चुनाव परिणाम आज दोपहर आने के संभावना है। जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अभिजीत कपलिश ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ब्लॉक समितियों के 95 जोन और जिला परिषद के 13 जोन के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी सुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इन चुनावों में कुल 514 उम्मीदवार चुनाव लड़े हैं, जिनमें पंचायत समिति के 446 और जिला परिषद के 68 उम्मीदवार शामिल हैं।

LIVE UPDATES

  • जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव को लेकर बठिंडा में मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए बठिंडा में आठ काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में एक काउंटिंग सेंटर है। इनके लिए 1120 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
  • गुरदासपुर की ब्लॉक समिति सीट भूंबली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हरजिंदर कौर जीती हैं।
  • रूपनगर: ब्लॉक समिति जोन चंदपुर से आम आदमी पार्टी के ललित कुमार जीते।
  • रूपनगर : ब्लाक समिति दबुर्जी से आम आदमी पार्टी की मंजीत कौर जीती हैं।
  • मोगा में ब्लॉक समिति के जोन नंबर 1 में कांग्रेस की पवनदीप कौर 158 वोटों से जीतीं। मोगा ब्लाक समिति दौलतपुरा जोन में शिरोमणि अकाली दल के गुरदर्शन सिंह ढिल्लों 9 वोटों से जीते हैं।
  • रूपनगर: रूपनगर ब्लाक समिति जोन घनौला से आम आदमी पार्टी को हार मिली है। यहां पर कांग्रेस के अमनदीप सिंह विजेता बने हैं।
  • जिला परिषद रोड़ीकपूरा के दूसरे राउंड के नतीजे आ गए हैं, आम आदमी पार्टी की वीरपाल कौर 1775 वोटों के साथ आगे चल रही हैं, शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अंग्रेज सिंह 1446 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत कौर 565 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं।
  • ब्लॉक समिति वडाला ज़ोन-2 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलजिंदर सिंह 245 वोटों से विजयी रहे।
  • मानसा जिले परिषद के जोन झंडा कला और झुनीर मैं आप पार्टी के उम्मीदवार आगे, पंचायत समिति सरदूलगढ़ के पांच रुझान में तीन पर अकाली दल, एक पर भाजपा, एक पर आजाद और एक पर आप पार्टी उम्मीदवार चल रहा है आगे
  • फगवाड़ा के जोन-2 में रिहाना जट्टा ब्लॉक समिति की सीट आप 15 वोट से जीती।
  • जिला परिषद जोन फरीदकोट देहाती का राउंड 2 हुआ पूरा। कांग्रेस 808 मतों से सबसे आगे। दूसरे नंबर पर 752 मतों के साथ आम आदमी पार्टी और तीसरे नंबर पर 706 मतों पर शिरोमणि अकाली दल चल रही है।
  • अमृतसर…अटारी स्थित महावा से विजय रही शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी रविंदर कौर का मुंह मीठा करवाते हुए पति सुरजीत सिंह साथ हैं गुरिंदर पाल सिंह लाली रनीके

अकाली दल ने लगाए आरोप

पटियाला में, अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पटियाला-नाभा रोड पर एक काउंटिंग सेंटर में घुसने नहीं दिया गया। शिरोमणि अकाली दल के नेता जसपाल सिंह ने दावा किया कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के बेटे राहुल सैनी काउंटिंग सेंटर के अंदर थे, जबकि विपक्षी प्रतिनिधियों को अंदर नहीं जाने दिया गया।

विपक्षी नेताओं ने पारदर्शी और निष्पक्ष गिनती सुनिश्चित करने के लिए चुनाव अधिकारियों से तुरंत दखल देने की मांग की, और कहा कि लगातार दखल से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास कम होगा। यूनिवर्सिटी कॉलेज, घनौर में, शंभू ब्लॉक की गिनती के दौरान, पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर ने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक गुरलाल सिंह घनौर बिना इजाज़त के काउंटिंग सेंटर में घुस गए।

जलालपुर ने दावा किया कि वैध पास होने के बावजूद, उन्हें और उनके काउंटिंग एजेंटों को बाहर रोक दिया गया, जबकि विधायक को अंदर जाने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंटर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई दखल नहीं दिया।

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों – आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा – के उम्मीदवारों ने पार्टी चिह्नों पर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव लड़े। 14 दिसंबर को, विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने सत्ताधारी AAP पर वोटिंग के दौरान “खुलेआम चुनावी धांधली” करने का आरोप लगाया। इससे पहले, उन्होंने भगवंत मान सरकार को निशाना बनाते हुए उस पर सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करके अपने उम्मीदवारों को नॉमिनेशन पेपर दाखिल करने से रोकने और उन्हें खारिज करवाने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *