एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में आज भारतीय अंडर-19 टीम का सामना पाकिस्तान अंडर-19 टीम से हो रहा है। दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 46.1 ओवर में 240 रन बनाए। बारिश के कारण यह मुकाबला 49-49 ओवर का हो रहा है।
वैभव और समीर दोनों फेल
पिछले मैच में यूएई के खिलाफ 171 रन की पारी खेलने वाले वैभव सर्यवंशी का आज बल्ला नहीं चला और वह 5 रन ही बना पाए। हालांकि, पाकिस्तान के इनफॉर्म बल्लेबाज समीर मिन्हास भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। दीपेश देवेन्द्रन ने भारत को यह सफलता दिलाई। सबटीट्यूड फील्डर नमन पुष्पक ने समीर का कैच लपका।
समीर ने ठोके थे 177 रन
पिछले मैच में पाकिस्तान टीम ने मलेशिया को 297 रन से रौंदा था। इस मुकाबले के हीरो समीर थे। समीर ने 148 गेंदों पर नाबाद 177 रन की पारी खेली थी। इस दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने भारत के वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। समीर का 177 रन का नाबाद स्कोर अब महाद्वीपीय टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है।
यूथ ODI में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- समीर मिन्हास: 2025 में मलेशिया के खिलाफ 177* रन
- शाहजैब खान: 2024 में भारत के खिलाफ 159 रन
- शामिल हुसैन: 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 150 रन
- अब्दुल रज्जाक: 1997 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 142 रन
- शाहिद यूसुफ: 2003 में श्रीलंका के खिलाफ 136 रन नाबाद

