ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं

2.4kViews
1118 Shares

घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए। जिसमें चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर तीन गाड़ियां और समाधिपुर फ्लाईओवर पर करीब एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पर खड़ा कर दिया। हादसों में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबर को अपडेट की जा रही है, आप पल-पल की अपडेट्स के लिए जागरण के साथ जुड़े रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *