ट्रेनाक्स कंपनी के डायरेक्टर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क, सीतापुर से आई पुलिस ने की कार्रवाई

2.5kViews
1931 Shares

क्रिप्टो एक्सचेंज एप के जरिये रकम दोगुणा करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले ट्रेनाक्स कंपनी के निदेशक देवेंद्र मौर्य की करीब तीन करोड़ कीमत की 1.63 हेक्टेयर जमीन कुर्क कर ली गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर सीतापुर जिले से आई पुलिस ने की है। हसनगंज क्षेत्र के पिछवाड़ा गांव में स्थित जमीन पर खरीद बिक्री पर रोक का बोर्ड भी लगा दिया गया है।

हसनगंज क्षेत्र के पिछवाड़ा गांव में हैं कंपनी के डायरेक्टर की जमीन

सीतापुर जिले के नवीन चौक निवासी विराट राठौर की तहरीर पर पुलिस ने बमबाईंटेक्स/बीमैक्स क्रिप्टो एक्सचेंज एप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले जय प्रकाश मौर्य, उसकी पत्नी अनुष्का, नीतिका, लखीमपुर खीरी के दयाशंकर व सीतापुर के देवेंद्र मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्नाव, सीतापुर, हरदोई समेत कई जिलों के भोले भाले लोगों को लालच देकर आरोपित रुपये लेकर फरार हो गए। अनैतिक तरीके से जनता के रुपयों से उन्नाव में करीब तीन करोड़ की संपत्ति खरीदी। इसके अलावा अन्य जिलों में भी संपत्ति बनाई है।

सीतापुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कुर्की कार्रवाई

सीतापुर थाना पुलिस शुक्रवार को हसनगंज के पिछवाड़ा गांव पहुंची और ट्रेनाक्स कंपनी के निदेशक देवेंद्र मौर्य की जमीन कुर्क किए जाने का बोर्ड लगा दिया। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को रात तक नहीं हुई। हसनगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं आया है। सीतापुर पुलिस ने इस मामले में कोई संपर्क भी नहीं किया है।

राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग करने की आज लास्ट डेट, इन स्टेप्स से कर लें फिलिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *