मंत्री श्रेयसी सिंह अपने पिता का सपना करेंगी पूरा! बांका इस गांव में बनेगा स्टेडियम

3.0kViews
1730 Shares

ककवारा पंचायत के खमारी गांव में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर पंसस राजेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को बिहार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर गांव में स्टेडियम निर्माण की मांग की।

पंसस ने मंत्री को बताया कि खमारी गांव जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां स्टेडियम बनने से जहां स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न खेल आयोजनों को संचालित करने में भी सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए एक आधुनिक स्टेडियम की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया कि खमारी में स्टेडियम का निर्माण पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह का भी सपना था।

उसी सपने को साकार करने की दिशा में यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री Shreyasi Singh ने इस दिशा में पहल का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि खमारी गांव को स्टेडियम की सौगात जल्द मिल सकती है। स्टेडियम निर्माण के लिए गांव में प्रयाप्त जमीन भी उपलब्ध है।

बौसी के वार्ड नंबर आठ में नाला निर्माण शुरू

बांका के शहरी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर आठ झपनियां मोहल्ले में बहुप्रतीक्षित नाला निर्माण का काम आरंभ हो गया है। करीब 15 लाख की राशि से आठ सौ फीट नाला का निर्माण नगर पंचायत द्वारा शुरू कराया गया है। नाला निर्माण होने से करीब सौ घरों की समस्या का निदान हो जाएगा।

जलजमाव एवं गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नाला निर्माण नहीं होने से मोहल्ले की गंदा पानी सड़क एवं सड़क किनारे स्कूल में बह रहा था। यह परेशानी काफी सालों से चली आ रही थी।

स्थानीय पार्षद गुलशन कुमार सिंह की लगातार प्रयास से नाला निर्माण का काम शुरू हुआ है। पार्षद सहित अन्य ने नारियल फोड़कर काम की शुरुआत कराया। इस मौके पर ईओ सोनाली कुमारी, मुख्य पार्षद कोमल भारती, स्थानीय श्रवण सिंह,पवन सिंह,उदय सिंह,राजू सिंह, घुटेश्वर गिरी, जयंत , सचिन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *