चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, 1 किलो की दर 2.50 लाख के करीब

2.6kViews
1646 Shares

बीते कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। निवेश विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी में अचानक और तेज़ बदलाव के कारण फिलहाल इसमें निवेश करते समय सावधानी बरतना जरूरी है।

5 जनवरी, सोमवार को चांदी में 1 किलो की दर में 6,000 रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गई। वर्तमान में 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 2,50,000 रुपये के आसपास पहुंच गई है।

आज का MCX रेट:
सुबह 10.23 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,43,085 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 6,769 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इस साल अब तक चांदी ने 2,41,223 रुपये प्रति किलो का लो और 2,49,900 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

चांदी के साथ ही आज सोने में भी अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है, जिससे बहुमूल्य धातुओं के निवेशकों की नजरें लगातार इनकी कीमतों पर टिकी हुई हैं।

विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि चांदी में उतार-चढ़ाव के कारण अल्पकालिक निवेश से फिलहाल परहेज करें और बाजार की स्थिरता का इंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *